जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किया जा रहा दीवार लेखन का कार्य
नवांकुर संस्था निवार, तखला, बण्डा, लखापतेरी के ग्रामीणों को किया गया प्रेरित
कटनी - जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर जन अभियान परिषद द्वारा जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु विभिन्न जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। जागरूकता अभियान के तहत दीवार लेखन के माध्यम से आम जनों को जल के महत्व के संबंध में जानकारी प्रदान की जाकर जल संरक्षण हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
इसी श्रंखला में गुरूवार को सेक्टर क्रमांक 4 पहाड़ी नवांकुर संस्था मंथन समाज विकास समिति बंडा द्वारा पहाडी निवार, तखला, बण्डा, लखपतेरी में दीवार लेखन के माध्यम से पानी का संरक्षण करने से जीवन का संरक्षण होने, जल है कल है, जल ही जीवन है, जल बचाओ जीवन बचाओ, हम सबकी यही पुकार, जल न व्यर्थ बहे बेकार, पानी को बचायेगे, देश मे खुशहाली लाने का संदेश दिया जा रहा है। उपरोक्त दीवार लेखन का कार्य नवांकुर संस्था द्वारा गांव गांव में जल गंगा संवर्धन अभियान हेतु किया जा रहा है।
संपादक-: अजय उपाध्याय दैनिक समाचार न्यूज
संपर्क - :9993457992