हिंदी के पेपर के साथ हुई, पांचवी -आठवी की परिक्षा शुरुआत

 हिंदी के पेपर के साथ हुई, पांचवी -आठवी की परिक्षा शुरुआत


हिंदी का पेपर देकर खुश नजर आये छात्र। सैंटर बदलने से दसवीं के छात्र निराश।

कटनी/पिपरिया सहलावन -24 फरवरी सोमवार से  कक्षा आठवीं व पांचवीं की बोर्ड परिक्षाओं की शुरुआत हो चुकी है,इसी के चलते पिपरिया सहलावन स्थित  शासकीय हाई स्कूल में भी इसका सैंटर पूर्व की भांति बनाया गया है, जिसमें की कक्षा आठवीं में दर्ज 47 छात्रों में से  36 और कक्षा पांचवीं में दर्ज 79 में 66  छात्र-छात्राओं ने उपस्थित होकर हिंदी के पहले पेपर को देने का कार्य किया। बता दें की उक्त परिक्षा सैंटर में  पिपरिया सहलावन सहित तिघरा,ड़ूड़ी, भनपुराकला और झिरिया टोला पांच  स्कूलों के छात्र  पहुंचकर परिक्षा देने का कार्य कर रहे हैं। परिक्षा का समय दोपहर दो से शाम साढ़े चार बजे तक निर्धारित है, जहां मंगलवार को इनका गणित का पेपर होगा , उक्त परिक्षा के  सफल संचालन की बागडोर केंद्राध्यक्ष नागेंद्र सिंह और  सहायक केंद्राध्यक्ष सुदामा दुबे को सौंपी गई है।                            

  दसवीं का  बदला सैंटर-छात्रों में निराशा के भाव -ग्राम के शासकीय हाई स्कूल को पिछले पांच सालों से  लगातार कक्षा दसवीं की परिक्षा का सैंटर बनाया जा रहा था,जिसे की इस वर्ष  परिक्षा का सैंटर न बनाते हुए सात किलोमीटर दूर उमरियापान  परिक्षा सैंटर  बना दिये जाने से यहां दर्ज पचास छात्र-छात्राओं को असुविधा का सामना करना पड़ेगा, जिससे छात्र-छात्राओं को परिक्षा की खुशी के साथ निराशा के भाव भी देखने को मिल रहे हैं। इसके साथ ही इसी स्कूल में दर्ज भटगवां,भसेड़ा,बरेली आदी गांव के छात्रों को  भी लगभग दस किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी। 


                   इस बारे में ढीमरखेड़ा ब्लाक शिक्षा अधिकारी संयुक्ता ऊईके से जानकारी लेने पर बताया गया है की यह प्रक्रिया जिला स्तर से लागू हुई है, जिनमें परिक्षा सैंटर और दर्ज छात्र संख्या के मापदंडों के अनुसार  पिपरिया सहलावन और दैंगवा महगंवा दो सैंटरों को नजदीक परिक्षा सैंटर में जोड़ने का कार्य किया गया, अतः इस वर्ष पूरे ब्लाक में कक्षा दसवीं -बारहवी की परिक्षा को लेकर कुलमिलाकर 40 सैंटर बनाये गये हैं ।


 रिपोर्टर -मुकेश ब्यौहार

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post